फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Short circuit , three shops reefs , loss of 10 million

शार्ट सर्किट से तीन दुकानें राख, दस लाख का नुकसान

Fri, 22 Apr 2016 12:41 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Fri, 22 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Short circuit , three shops reefs , loss of 10 million
शार्ट सर्किट से तीन दुकानें राख, दस लाख का नुकसान - फोटो : Amar Ujala
बानपुर (ललितपुर)। बानुपर बस स्टैंड पर सड़क किनारे रखी अस्थाई दुकानों में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे करीब दस लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात करीब तीन बजे कस्बा बानपुर निवासी जमील खान ने बस स्टैंड पर सड़क किनारे रखी दुकानों में आग लगी देेखी। इस पर उसने पुलिस थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकान मालिक को सूचना दी। थाने में लगे पानी के पंप के माध्यम से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों दुकानें व उनमें रखा सारा माल जल गया था। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया। तीनों दुकानदार के अनुसार उनका करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया है।
यहां पर रमेश चौरसिया फोटोकापी, अर्जेंट फोटो व जनरल स्टोर की दुकान खोले हुए है। इसी दुकान में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी और पड़ोस की दो अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। लकड़ी व चददर का खोखा होने के कारण तीनों दुकानों का सामान जल गया। रमेश ने बताया कि दुकान में रखा कंप्यूटर, फोटो कापी मशीन, इंवर्टर, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, एंप्लीफायर, स्पीकर, जनरल स्टोर का सामान व 35 हजार रुपये नकद कुल मिलाकर उसका करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, होटल, मिष्ठान व कोल्ड ड्रिंक की दुकान संचालित करने वाले आशीष नामदेव ने बताया कि फ्रिज, बर्तन, कोल्ड ड्रिंक व करीब 15 हजार रुपये नकद मिलाकर उसका करीब 1.25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बगल में पंचर की दुकान संचालित करने वाले विशन लाल ने बताया कि उसका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे टायर, ट्यूब व अन्य सामान पूरी तरह से जल गया है।
विज्ञापन

 सूचना मिलने पर पहुंचे लेखपाल विनय ताम्रकार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व क्षति होने की रिपोर्ट तैयार की। वहीं, पीड़ितों व स्थानीय व्यापारियों ने जिलाधिकारी व शासन से राहत राशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed