फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shivaay Super King defeated Veer Bundeli team by eight wickets

Lalitpur News: शिवाय सुपर किंग ने वीर बुंदेली टीम को आठ विकेट से हराया

Sun, 11 Feb 2024 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shivaay Super King defeated Veer Bundeli team by eight wickets
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिला स्पोर्ट स्टेडियम में अंडर 14 ललितपुर टीवीएस प्रीमियर लीग के चौथे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में शिवाय सुपर किंग ने वीर बुंदेली वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया और दूसरे मैच में वीर पठान वॉरियर्स ने राइजिंग सुपर स्टार टीम को 49 रन से हरा दिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच रिहान मंसूरी व प्रयांशु चौबे घोषित किए गए।

पहले मैच में वीर बुंदेली ने बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में 70 रन बनाए। शिवाय सुपर किंग के बल्लेबाजों ने लक्ष्य पीछा करते हुए 10.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर 8 विकेट से लीग मैच जीत लिया। शिवाय सुपर किंग के ऑल राउंडर रिहान मंसूरी ने 23 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। उधर, दूसरे मैच में टॉस जीतकर पठान वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। राइजिंग सुपर स्टार की टीम 15.4 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पठान वॉरियर्स ने 49 रन से मैच जीतकर लीग मैच में बढ़त हासिल कर ली। प्रयांशु चौबे ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए, जिससे वह प्लेयर ऑफ़ द मैच बने। निर्णायक की भूमिका में सौरभ नायक, प्रियंक, धर्मेंद्र कुमार स्कोरर, सिद्धार्थ जैन और कमेंट्रेटर मोहन पेंटर रहे। इस मौके पर मोहम्मद नसीम, पवन परमार, शत्रुघ्न यादव, रत्नेश दीक्षित, राम प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र बुंदेला, पीएस परमार, विजय निरंजन, सोनू राजा, धर्मेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed