फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shikshak ki kami

ललितपुर: शिक्षकों की कमी से जूझ रहा उच्च प्राथमिक विद्यालय

Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
shikshak ki kami
बार/ललितपुर। ब्लॉक मुख्यालय स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। यहां पर तैनात तीन शिक्षकों में एक चिकित्सीय अवकाश पर हैं, तो दूसरे अवकाश पर हैं। वहीं अनुदेशक को अन्य स्थान पर संबंद्घ किया गया है। ऐसे में विद्यालय में शिक्षकों की कमी हो गई। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 130 बच्चे नामांकित हैं। इन बच्चों को पढ़ाई के लिए दो अध्यापक व एक अनुदेशक समेत कुल तीन पदस्थ हैं। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते बच्चों का अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। यहां पर तैनात अनुदेशक को ब्लॉक जखौरा के ग्राम दैलवारा में स्थित राजकीय बालगृह में संबद्ध किया गया हैै। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार चिकित्सीय अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में इकलौते अध्यापक ही बच्चों को पढ़ा रहे थे। शुक्रवार को तैनात अध्यापक नरेंद्र सिंह की पत्नी की तबीयत खराब होने से आकस्मिक अवकाश पर चले गए। ऐसे में स्कूल में पठन पाठन ठप रहा।
विज्ञापन

----
शुक्रवार को पास के विद्यालयों से शिक्षकों को लगाया गया था। विद्यालय में शिक्षकों की कमी का एक सप्ताह में समाधान कर दिया जाएगा। - रामप्रवेश, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed