{"_id":"678ff3cc794919ee67054869","slug":"shera-club-rangaon-won-by-112-runs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-128090-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शेरा क्लब रनगांव ने 112 रनों से मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शेरा क्लब रनगांव ने 112 रनों से मारी बाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। भगुनसिंह व शेरसिंह लंबरदार की स्मृति में चल रहे 14वें क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मुकाबला शेरा क्लब रनगांव व बांदरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। शेरा क्लब रनगांव ने 112 रनों से मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर बांदरी क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी शेरा क्लब रनगांव ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गवां कर 192 रनों का लक्ष्य रखा। रोहित जरया ने 45 रन, तौफीक ने 32 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदरी क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में महज 80 रनों पर ही सभी विकेट गवां दिए। शेरा क्लब रनगांव ने 112 रन से मैच में बाजी मारी।
रनगांव के गेंदबाज राजेंद्र ने चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका लोटन सिंह व इंद्रपाल सिंह ने निभाई। स्कोरर करनसिंह पटेल, कमेंट्रेटर शंकर सिंह शंकु, इमरान खान, रविराजा, अमित सेन रहे। इस दौरान टूर्नामेंट समिति अध्यक्ष निहाल सिंह, रोशन सिंह, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू सिंह, चंद्रभान सिंह, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।