फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sheelvrat gives happiness: Muni Akshay Sagar

सुख देने वाला है शीलव्रत : मुनि अक्षयसागर

Sat, 07 Sep 2024 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sheelvrat gives happiness: Muni Akshay Sagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा (ललितपुर)। वर्णीनगर में मुनि अक्षयसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व के पूर्व सोलहकरण के तृतीय दिन भक्तों ने सोलह अर्घ्य समर्पित किए।
प्रातःकाल समवशरण के सौधर्म इंद्र बनकर प्रभु का पूजन करने, आचार्य श्रेष्ठ के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित करने का सौभाग्य अजय जैन, सीमा जैन परिवार ने प्राप्त किया। श्रीजी की शांतिधारा करने एवं चारों दिशाओं के इंद्र बनकर पूजन करने का सौभाग्य वीरेंद्र कुमार, वर्षा सिंघई, संदीप कुमार, सुषमा सेठ, बंटी, पिंकी बजाज, पं.गजेंद्र सौंरया, रत्नेश, पिंकी वैद्य परिवार ने प्राप्त किया। सोलहकारण विधान पूजन शीलव्रत की महिमा बताते हुए मुनि अक्षयसागर महाराज ने कहा कि शील सदैव सुख का कारक है। शील के बराबर संसार में दूसरा व्रत नहीं। दृढ़ता के साथ इसका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच व्रत में मात्र शीलव्रत के पालन से रावण का कल्याण हुआ। संचालन विधानाचार्य राजेश जैन, संघस्थ बाल ब्रह्मचारी जयवर्मा, पं. संतोष शास्त्री ने किया। धर्मेंद्र सराफ, सरल जैन ने संगीत प्रस्तुत किया। वर्षा योग समिति के संरक्षक डॉ. राकेश सिंघई ने बताया कि चातुर्मास एवं पर्यूषण पर्व में बाहर से आने वाले भक्तों के लिए समिति की ओर से नि:शुल्क आवास, भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष अभिनंदन चौधरी, महामंत्री राजेश सौंरया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र, शैलेंद्र वैद्य, रवि, सहसंयोजक नीलेश, उपाध्यक्ष राजू सेठी, हनी जैन, रानू, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed