फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shantinath jinbimb panchkalyarak

कल होगा शांतिनाथ का जिनबिंब पंचकल्याणक

Sat, 20 Mar 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
shantinath jinbimb panchkalyarak
अतिशय क्षेत्र क्षेत्रपाल बानपुर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज। - फोटो : LALITPUR
बानपुर (ललितपुर)। आचार्य विशुद्धसागर महाराज के स्वर्णिम जन्म जयंती वर्ष 2020-21 के सुअवसर पर श्रमण सुप्रभ सागर और श्रमण प्रणत सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में 23 से 29 अप्रैल तक श्री 1008 शांतिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव विश्वशांति महायज्ञ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बानपुर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार 21 मार्च को दोपहर में श्रमण सुप्रभ सागर और प्रणत सागर महाराज ससंघ सान्निध्य में उक्त पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए पात्रों का चयन किया जाएगा। इसमें महोत्सव के प्रमुख पात्रों भगवान के माता-पिता, सौधर्म इंद्र, महेंद्र इंद्र, कुबेर, यज्ञनायक, सामान्य इंद्र आदि का विधिवत रूप से चयन किया जाएगा। ससंघ द्वय का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया का महोत्सव है पंचकल्याणक
बानपुर के क्षेत्रपाल अतिशय क्षेत्र में विराजमान मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव जैन समाज का सर्वाधिक महत्वपूर्ण महोत्सव है। यह आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया का महोत्सव है। पौराणिक पुरुषों के जीवन का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए इन महोत्सवों में पात्रों का अवलंबन लेकर सक्षम जीवन यात्रा को रेखांकित किया जाता है। पुण्यशाली व्यक्ति को ही पंचकल्याणक में पात्र बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है, इसलिए पात्र चयन में अपने सौभाग्य को जगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed