{"_id":"610461658ebc3e584a6cf815","slug":"shabby-road-dhruvekuti-mandir-mini-indurtrial-area-lalitpur-news-jhs20079630","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुव्रकुटी मंदिर से मिनी औद्योगिक अस्थान होकर नेशनल हाइवे पहुंचना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुव्रकुटी मंदिर से मिनी औद्योगिक अस्थान होकर नेशनल हाइवे पहुंचना मुश्किल
विज्ञापन
मिनी औद्योगिक आस्थान से बाइपास मार्ग में पानी के बाहव से कटी मिट्टी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र के मिनी औद्योगिक आस्थान से नेशनल हाईवे तक वाहनों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। यहां पर मंदिर के पास बारिश के पानी से मिट्टी का कटाव हो रहा है, साथ ही जलभराव में वाहनों के फंसने का भी खतरा हो गया है। इससे व्यापारियों का कच्चा माल नहीं पहुंच पा रहा है। इतना ही नहीं, कीचड़ में से लोग निकलने को मजबूर हैं।
कस्बा तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना से ग्राम पंचायत खांदी के मजरा महुआपुरा को जाने का एक मात्रा रास्ता है। इसी मार्ग में मिनी औद्योगिक आस्थान के व्यापारियों का कच्चा व तैयार माल वाहनों से आता-जाता है। साथ ही बसकरया निवासी लोगों को आवागमन होता है। ऐसे में यह मार्ग अधिक व्यस्त व लोगों की आवाजाही अधिक होती है। इससे प्रमुख मार्ग माना जाता है, लेकिन वर्तमान में रास्ता कच्चा होने से बारिश के पानी से मिट्टी कट गई। साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। रास्ते में ध्रुवकुटी मंदिर से मिनी औद्योगिक क्षेत्र तक मिट्टी बह गई है। बीच में पानी के बहाव से नाली बन गई है। साथ ही मिट्टी बहने से चार पहिया वाहनों को निकलने में परेशानी तो हो ही रही है। साथ ही दो पहिया वाहनों की निकासी में फिसलकर गिरने का भय बना रहता है। प्रतिदिन चार से पांच बाइक चालक गिरकर चुटहिल तक हो रहे हैं। इसके अलावा मिनी औद्योगिक आस्थान से नेशनल हाईवे बाईपास तक पहुंचना भी किसी खतरे से खाली नहीं है।
इस रास्ते में बारिश से गड्ढे बड़े हो गए हैं। अब जलभराव हो रहा है। जिससे चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन तो दूर सुरक्षित पैदल नहीं निकल पा रहे हैं। निकलने पर कीचड़ से होकर आवाजाही हो रही है। वहीं मंदिर के पास पानी के बहाव से मिट्टी कट गई है। जिससे चार पहिया वाहनों के पलटने का खतरा है। इस भय से वाहन चालक वाहन निकालने से कतरा रहे हैं। व्यापारियों के माल की आवाजाही पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है। रास्ता खराब से कम माल भरकर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
---
मिनी औद्योगिक आस्थान से बाईपास मार्ग के गड्ढों में पानी भर गया है। मिट्टी कटने से चार पहिया वाहनों की निकासी नहीं हो पा रही है। रामपाल व्यापारी
---
कस्बा से घर तक पहुंचने के रास्ते में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे दो पहिया वाहनों की निकासी में गिरने का भय रहता है। देवेंद्र कुशवाहा
----
धुव्रकुटी मंदिर से महुआपुरा तक विधायक निधि से सीसी रोड़ स्वीकृत हो गया है। शीघ्र ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। सुमन कुशवाहा, प्रधान, ग्राम पंचायत खांदी

मिनी औद्योगिक आस्थान से बाइपास मार्ग का जलभराव- फोटो : LALITPUR