फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seven zonal magistrates will monitor the examination

Lalitpur News: सात जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी

Sat, 15 Feb 2025 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seven zonal magistrates will monitor the examination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा की निगरानी सात जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए छह सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से 49 केंद्रों पर शुरू हो रही है। हाईस्कूल के 19,875 और इंटरमीडिएट के 16,604 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासन ने सात जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। साथ ही 46 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। नकल रोकने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक से कराने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-------
जिला स्तर पर बनाया गया कंट्रोल रूम : सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली बोर्ड परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला स्तर का कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें एलईडी टीवी लगाई गई है। कंट्रोल रूम को सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों का विवरण
परीक्षा - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट
संस्थागत - 19646 - 16756
व्यक्तिगत - 229 - 679
योग - 19875 - 17435
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article