फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seven Illegal Vendors Apprehended in GRP-RPF Operation

Lalitpur News: जीआरपी-आरपीएफ के अभियान में सात अवैध वेंडर पकड़े

Mon, 23 Mar 2026 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Seven Illegal Vendors Apprehended in GRP-RPF Operation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रेनों में अवैध सामान बेचने वालों के खिलाफ जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात अवैध वेंडरों को पकड़ा है। सभी बिना लाइसेंस और पहचान पत्र के खाद्य सामग्री बेचते पाए गए।
जीआरपी ने शनिवार शाम डाउन रूट की साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच से चार अवैध वेंडरों को पकड़ा। ये लोग बिना यूनिफॉर्म, लाइसेंस और पहचान पत्र के ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेच रहे थे। कार्रवाई करते हुए चारों को जीआरपी थाने लाया गया, जहां से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए वेंडरों में झांसी के महावीरन नगर निवासी मनोज साहू, भिंड (मध्य प्रदेश) के संतोष नगर निवासी बब्लू शाक्य, झांसी के इस्लामगंज निवासी रोहन वंशकार और उन्नाव के सरवनव राजपूत निवासी मनोज कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार देर रात इटारसी की आरपीएफ टीम ने ट्रेनों में चलाए गए अभियान के दौरान तीन और अवैध वेंडरों को पकड़ा। इन सभी को ललितपुर में आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। इनके पास भी कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed