फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   servics road contruction pole and tree become barrier

देवगढ़ फ्लाई ओवर के किनारे सर्विस रोड बनाने में अड़ंगा बने खंभे और पेड़

Tue, 27 Oct 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
servics road contruction pole and tree become barrier
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर के दोनों और सर्विस रोड बनाने में अड़ंगा बन रहे बिजली के खंभे औ? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। देवगढ़ रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने में बिजली के खंभे और पेड़ अड़ंगा बन रहे हैं । एक साल पहले इनका एस्टीमेट बना लिया था, लेकिन अब तक इन्हें नहीं हटाया जा सका है। इससे काम में बाधा पहुंच रही है। वहीं, सेतु निगम द्वारा अब तक एस्टीमेट के लिए पैसा जारी नहीं करने के कारण खंभे और पेड़ हटाने का काम अटका पड़ा है।
विज्ञापन

फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। तब से लेकर अब तक नेहरू नगर की ओर नौ पिलर और रेलवे क्रासिंग के पहले स्टेशन की ओर एक पिलर का काम पूरा कर लिया गया। अब नेहरू नगर की ओर आठ पिलर पर स्लैब और बीम डालने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां निर्माण शुरू होने से पहले सेतु निगम द्वारा विभिन्न विभागों से संपर्क कर जिला प्रशासन के माध्यम से विद्युत लाइन हटवाने और सड़क के किनारे से पेड़ हटाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई थी। इसके तहत बिजली विभाग द्वारा विद्युत लाइनें और खंभे शिफ्ट कराए जाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया था, जिसमें लगभग साढ़े सात सौ मीटर की सड़क पर बिछी हुई विद्युत लाइनें हटाई जानी हैं। लेकिन, इसके बाद भी वहां से न तो बिजली के खंभे और तार हटाए गए और न पेड़ ही काटे गए हैं। जो अब फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने में बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन

---------------
उप्र सेतु निगम अपना कार्य पूर्ण कर चुका है। रेलवे को अपना कार्य करना बाकी है। रेलवे द्वारा कार्य पूर्ण कराते ही फ्लाईओवर का कार्य पूरा ह्रो जाएगा।
- आरके सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम।
-----------------
स्थानीय लोगों द्वारा फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने के लिए कहा जा रहा है , लेकिन यहां सड़क किनारे बिजली के खंभे और पेड़ लगे हुए हैं। इसके लिए बिजली विभाग और वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता, सेतु निगम
------
सेतु निगम द्वारा एस्टीमेट की धनराशि जमा करने के बाद विद्युत लाइनें शिफ्ट करने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
- आदर्शराज, उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed