फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Services of New PHC Gauna have not improved even after seven decades

Lalitpur News: सात दशक बाद भी नहीं सुधरीं न्यू पीएचसी गौना की सेवाएं

Thu, 07 Mar 2024 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Services of New PHC Gauna have not improved even after seven decades
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/डोंगराखुर्द। स्वास्थ्य सेवाएं कागजों में भले ही दौड़ती नजर आ रही हैं, लेकिन धरातल पर दम तोड़ रही हैं। ऐसा ही हाल ब्लाॅक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गौना स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। अस्पताल मुख्य मार्ग पर होने के बाद भी यहां चिकित्सक नजर नहीं आते। फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मी भी लापरवाह बने हैं।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण वर्ष 1953 में किया गया था। शुरुआत में अस्पताल में स्टाफ नियुक्त होने पर सुविधाएं मिलीं। इससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिला, लेकिन अब अस्पताल जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्हें बिरधा सीएचसी या जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर डेढ़ बजे अमर उजाला की टीम ने अस्पताल की हकीकत जानी। अस्पताल में चिकित्सक मौजूद नहीं मिले, जबकि ओपीडी सूनी पड़ी थी। यहां फार्मासिस्ट का काउंटर भी खाली नजर आया। स्टाफ नर्स व लैब टेक्नीशियन भी नदारद मिले। स्वीपर तक नहीं दिखे। केवल एक वार्डबॉय दिखाई दिया, जो मरीजों को दवाइयां वितरित कर रहा था। ऐसे में अस्पताल में मिलने वाले इलाज की हकीकत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पैथोलॉजी पर लटक रहा ताला
अस्पतालों में मर्ज की जांच के लिए पैथोलॉजी स्थापित की गई हैं, लेकिन यहां पैथोलाॅजी में ताला लटका है। इसके चलते मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है।
---
अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
अस्पताल में पेयजल सुविधा के लिए चार हैंडपंप लगाए गए, लेकिन चारों हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में पानी की किल्लत बनी हुई है। बाहर अस्पताल के सामने बड़ी घास उगी हुई है। वहीं परिसर में शराब के पाउच पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही अस्पताल में अराजक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है।
---
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौना में चिकित्सक टीकाकरण की जांच करने गए होंगे। अन्य स्टाफ के न होने की जानकारी हुई है। इस पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed