फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   self tax protest by the merchant

मनमाने तरीके से थोपे गए स्वकर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 30 Dec 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
self tax protest by the merchant
स्वकर के विरोध में प्रदर्शन कर रैली निकालते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी व अन्य व? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने स्वकर के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्वकर निर्धारण को अवैध एवं प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा नियमानुसार संशोधित सूची जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वकर मनमाने तरीके से लागू किया गया है। इसमें नौ आपत्तियों का निस्तारण दर्शाया गया है, जबकि वास्तव में यह नौ आपत्तियां निस्तारित ही नहीं की गई हैं। इससे स्पष्ट है कि बिना संबंधित व्यक्तियों को सूचना दिए मनमानी कार्रवाई की गई। बगैर आपत्तियों के निस्तारण के गजट अधिसूचना प्रकाशित कराना नियम विरुद्ध है। ऐसी स्थिति में स्वकर को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। स्वकर व्यवस्था वर्ष 2014 में लागू नहीं की जा सकती है, क्योंकि वर्ष 2017 में नगर पालिका के चुनाव हुए थे। यदि स्वकर वर्ष 2014 से लागू माना जाए तो चुनाव लड़े व जीते सभासद व अध्यक्ष गृहकर के निश्चित रूप से बकायादार होंगे। जल संस्थान को जो गलत सूचना देकर स्वकर निर्धारण के संबंध में जानकारी दी गयी, उसे वापस किया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, आनंद मालवीय, केदारनाथ तिवारी, अनिल जैन अचंल, महेंद्र सतभैया, डा प्रीतम सर्राफ, जिनेंद्र पंसारी, नवीन सिंघई, लखनलाल अग्रवाल, अशोक अनौरा, महेश सतभैया, महेश जैन, सतीश जैन बंटी, मनोज सोनी, पंकज जैन बिरधा, आनंद जैन, अभय जैन एड, राजीव सुड़ेले, दीपक सोनी, हरीश सिंघई, राहुल मोदी, आलोक जैन मयूर, सेवाराम चौधरी, पूर्व विधायक राजेश खैरा, डॉ राजकुमार जैन अध्यक्ष प्राइवेट डॉक्टर्स, डॉ विकास जैन, चन्द्र मोहन हुंडैत, डॉ आलोक जैन, डॉ रजनीश समैया, डॉ विवके सक्सेना, सुनील शर्मा, जितेंद्र अनौरा, विजय साहू, मजीद पठान, अंकित सतभैया शशांक जैन, मनमोहन पाटकार, आलोक जैन, मयंक साहू, मुलायम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सर्किट रेट का भी है पेच
सिविल लाइन वार्ड जो शहर का सबसे महंगा क्षेत्र है और मोहल्ला नारायनपुरा, खिरकापुरा और रैदासपुरा जो शहर के सबसे पिछड़े इलाके हैं, दोनों की रेट सूची में एक ही मूल्यांकन किया गया है। जो मूल्यांकन त्रुटियों की विसंगतियों को प्रमाणित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed