फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Self-reliant daughters are the heritage of the society, Explain the difference between right and wrong.

Lalitpur News: आत्मनिर्भर बेटियां समाज की धरोहर... गलत और सही का फर्क समझाएं

Thu, 25 Jan 2024 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Self-reliant daughters are the heritage of the society, Explain the difference between right and wrong.
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित परिचर्चा में महिलाओं व बेटियों ने कहा कि भारत देश में अनेक विदुषी नारियों ने जन्म लेकर देश का स्वाभिमान बढ़ाया है। प्राचीन काल से ही भारत देश में वीरांगनाओं ने जन्म लेकर ज्ञान-विज्ञान, त्याग, तपस्या, साहस और बलिदान का अतुलनीय उदाहरण पेश किया हैं। परिचर्चा के माध्यम से संदेश दिया कि बेटियों को आत्म सम्मान दिलाने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है तभी बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान को सफलता मिलेगी।
----------
सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का नारा दिया है। बेटियों को बचाने के लिए केवल घोषणाओं के माध्यम से नहीं बचाया जा सकता है। बेटियों को बचाने लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा तभी बेटियां बचेंगी और भारत देश का गौरव बढेगा।
विज्ञापन

- विनीता पांडे
------------
वर्तमान समय में बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं,लेकिन अनेक कुरीतियों की शिकार भी हो रहीं हैं। यह कुप्रथाएं उन्हें आगे बढ़ने में बाधाएं उत्पन्न कर रही हैं। आज हजारों लड़कियों को पैदा होने से पहले ही गर्भ में खत्म कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकांक्षा विश्वकर्मा
-------------
बालिकाओं की सेहत, पोषण व पढ़ाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि बड़ी होकर शारीरिक, आर्थिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर व सक्षम बन सकें। बेटियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।
- नेहा जैन
-----------
महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता को महत्व देना होगा। हिंसा से मुक्त भारत के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करनी होगी तब हम कह सकेंगे एक नहीं दो-दो माताएं,नर से भारी- नारी।

- पलक जैन

--------
बालिकाओं के जन्म होने पर उत्सव मनाना चाहिए। पराए धन की मानसिकता का विरोध करें। इसके साथ-साथ बाल-विवाह, दहेज प्रथा लिंग भेद का भी विरोध होना चाहिए। तभी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान सफल होगा।
-आरती सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed