फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Selection of agricultural machinery made via e-lottery; equipment to be available at subsidized rates.

Lalitpur News: ई-लाॅटरी से हुआ कृषि यंत्रों का हुआ चयन, अनुदान पर मिलेंगे यंत्र

Sat, 22 Aug 2026 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Selection of agricultural machinery made via e-lottery; equipment to be available at subsidized rates.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं में कृषि यंत्रों के लिए लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया। इन यंत्रों के लिए कुल लक्ष्य 93 का था, जबकि बुकिंग 277 किसानों के द्वारा गई है, इसके चलते इन यंत्रों के लिए ई-लॉटरी पद्धति से चयन किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह चौहान की उपस्थिति में जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति ने दस हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों का चयन दोपहर 12 बजे से किया। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों के चयन की ई-लाॅटरी प्रक्रिया विकास खंडवार की गई। ई-लाॅटरी प्रक्रिया के समय उप कृषि निदेशक अख्तर हुसैन, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र खिरियामिश्र के अध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अर्पित जैन, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र, जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार चौरसिया, जिला प्रबंधक नाबार्ड सलिल कुमार अर्कवंशी, संदीप कुमार, सुरेश कुमार टोंटे, रविंद्र सिंह परमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------
ई-लॉटरी में यह कृषि यंत्र हैं शामिल
कृषि यंत्रों में रोंटावेटर, कल्टीवेटर, लेजर लैंड लेवेलर, हैरो, पॉवर वीडर, मल्टी क्रॉप थ्रेसर, फार्म मशीनरी बैंक, आलू बोने की मशीन, आलू खोदाई की मशीन, कस्टम हायरिंग केंद्र (परियोजना लागत दस लाख), पावर टिलर, मूंगफली छीलने की मशीन, ट्रैक्टर माउंटेन स्पेयर मशीन, स्ट्रारीपर, मिनी दाल मिल, मिनी राईस मिल, कंबाइंड हार्वेस्टर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, सोलर ड्रायर, किसान ड्रोन, ग्राउंड नट डिगर, मल्टी क्रॉप प्लांटर आदि यंत्रों की ई-लाटरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed