फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Select out sorsing teacher cheaking start

आउट सोर्सिंग कर्मियों के चयन की जांच शुरू

Sat, 04 Jul 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Select out sorsing teacher cheaking start
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में आउट सोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किए गए कुछ कर्मियों के चयन को लेकर जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीएसए द्वारा गठित दो सदस्यीय समिति ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग में आउट सोर्सिंग के माध्यम से करीब अठारह कर्मियों को नियुक्त किया गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर पूर्व में कार्यरत कर्मियों की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि उनके द्वारा कई अनियमितताएं बरती गई हैं। इस पर बीएसए रामप्रवेश ने खंड शिक्षा अधिकारी मडावरा राम गोपाल वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट बृजेश सिंह को एक सप्ताह में जांच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को पत्र निर्गत कर उनसे बयान दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में कई शिक्षकों ने अपने बयान दर्ज कराए। इनमें चंद्र प्रताप सिंह, बनवारी सिंह सेंगर, सुशील, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शीलचंद जैन, शिव शंकर सिंह चौहान शामिल रहे। इस दौरान बताया गया कि संघ द्वारा पूर्व में स्पष्ट कहा गया था कि यदि जांच निष्पक्ष रुप से नहीं होती तो संगठन उच्चाधिकारियों से पुन: जांच कराने के लिए ज्ञापन सौपेगा। यदि निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो ऐसे कर्मियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटोरिया मंत्री, अरुण गोस्वामी, संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष रजक, ब्लाक मडावरा अध्यक्ष रमनलाल, मंत्री नरेश कुमार, कमलाकांत, अशोक रजक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed