फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sehjad ndi se jlkumbhi htai

शहजाद नदी से हटाई जा रही जलकुंभी

Sun, 22 Apr 2018 01:43 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 22 Apr 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
sehjad ndi se jlkumbhi htai
sehjad ndi, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
शहर के बीच से होकर गुजरी शहजाद नदी का पानी पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। यहां से निकलने पर इसका अहसास तब होता है जब प्रदूषित पानी की दुर्गंध हवा के साथ आसमान की ओर उठती है। बीते माहों में नगर पालिका ने इसकी सफाई का बीड़ा उठाया। शुरुआत में नदीपुरा स्थित शहजाद पुल के आसपास कंटीली झाड़ियों को काटकर नदी के पत्थर रंगीन किए गए, जिससे कि नदी का क्षेत्र आकर्षक लग सके। लेकिन यह अभियान ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। इससे नगर पालिका की खूब आलोचना हुई। अब एक बार फिर पालिका को नदी की याद आ गई है। उन्होंने अब जलकुंभी को हटाने की शुरुआत की है। नागरिकों का कहना है कि यह अभियान कितने दिन चलता है, यह कहना मुश्किल है। जब तक नदी में विभिन्न मुहल्लों की गंदी नालियों का पानी इसमें गिरता रहेगा, तब तक इसके साफ सुथरा करने की बात बेमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed