फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seeing the darkness and filth in the police station, the SP reprimanded

Lalitpur News: थाना नाराहट में अंधेरा व गंदगी देख एसपी ने लगाई फटकार

Fri, 18 Aug 2023 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Seeing the darkness and filth in the police station, the SP reprimanded
औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने थाना नाराहट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने में अंधेरा व गंदगी देख एसपी ने थाने में तैनात पुलिस को फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय/महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों का रख-रखाव ठीक नहीं पाया गया। थाना परिसर में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं मिली। अंधेरा छाया रहा। इस पर उन्होंने फटकार लगाई। उन्होंने रजिस्टरों का बेहतर रख-रखाव करने और थाना परिसर में पर्याप्त रोशनी/साफ-सफाई रखने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देंशित किया।
विज्ञापन

थाने में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने व वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी व साफ-सफाई रखने को कहा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पाली कमलेश नारायण व थानाध्यक्ष नाराहट दिलीप कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने गश्त कर सुरक्षा का दिया संदेश
एसपी ने थाना कस्बा नाराहट में पैदल गश्त कर व्यापारी, आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक किया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने को कहा। व्यापारियों/दुकानदारों को स्वेच्छा से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि गांवों में शराब की बिक्री से होने वाली समस्याओं के बारे में ग्राम प्रधान के माध्यम से गांव-गांव जाकर जनचौपाल लगाकर जनता को जागरूक किया जाएगा । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed