फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seeing the attitude of the advocates, the police came on the backfoot, the case was sponged

अधिवक्ताओं के तेवर देख बैकफुट पर आई पुुलिस, मुकदमा स्पंज किया

Thu, 09 Dec 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Seeing the attitude of the advocates, the police came on the backfoot, the case was sponged
ललितपुर। कचहरी परिसर में पांच दिन पहले अधिवक्ताओं और वादकारियों के मध्य हुए विवाद के मामले में वकीलों के आंदोलन को देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। बुधवार शाम को सीओ सिटी फूलचंद और कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने कचहरी पहुंचकर अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा स्पंज करने की सूचना दी, जिस पर वकीलों ने हड़ताल खत्म करने और बृहस्पतिवार से काम पर लौटने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

पांच दिन पहले कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और एक वादकारी के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था, जिसके बाद मारपीट तक नौबत पहुंच गई। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद अधिवक्ता और वादकारी दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसमें तीन नामजद व दस अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने से वकील आक्रोशित हो गए और मुकदमे को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच करते हुए खत्म करने की मांग करते हुए हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

इससेे तीन दिन तक न्यायालय में काम नहीं हो सका। हालांकि पुलिस अधिकारियों द्वारा हड़ताल के पहले ही दिन मामला खत्म करने का आश्वासन दिया था। अब तीन दिन से लगातार हड़ताल जारी रहने पर बुधवार की शाम को सीओ सिटी फूलचंद और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने कचहरी पहुंचकर अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा स्पंज करने की सूचना दी, जिस पर वकीलों ने हड़ताल खत्म करने और बृहस्पतिवार से काम पर लौटने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा खत्म करने की मांग पुलिस प्रशासन ने मान ली है और अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा स्पंज कर लिया है। सीओ द्वारा इसकी जानकारी देने पर हड़ताल खत्म कर आज से अधिवक्ता काम पर लौटेंगे।

ओमप्रकाश घोष, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन
दोनों पक्षों के आपसी समझौते के आधार पर मुकदमा खत्म किया गया है।
फूलचंद, क्षेत्राधिकारी सदर।
हड़ताल के दौरान वकीलों ने निकाली बाइक रैली
महरौनी। बार एसोसिएशन ने ललितपुर में अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने पर अपना विरोध दर्ज किया। अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलम बंद हड़ताल की और नगर में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ललितपुर में अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग की एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष राकेश कुमार वैद्य, प्रेमनारायण सोनी, शालिगराम व्यास, रामविलास खरे, कुलदीप खरे, सुंदरलाल, लोकपाल सिंह, अखिलेश दीक्षित, बृजेश त्रिपाठी, कैलाश तिवारी, अकबर खां उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed