फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Security guard drank pesticide at District Women's Hospital after being harassed

Lalitpur News: प्रताड़ित करने पर जिला महिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने पीया कीटनाशक

Wed, 27 Mar 2024 03:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Security guard drank pesticide at District Women's Hospital after being harassed
हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, अस्पताल में तैनात दो महिला कर्मचारियों पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत ममता राजपूत ने ड्यूटी के दौरान मंगलवार को कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला सिक्योरिटी गार्ड द्वारा ऑन ड्यूटी कीटनाशक (फिनायल) पीने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिला अस्पताल कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

सिक्योरिटी गार्ड ममता राजपूत ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिला महिला अस्पताल में काम करने वाली दो महिला कर्मचारियों द्वारा पिछले कई दिनों से उसे परेशान और अस्पताल से निकलवाने की धमकी दी जा रही थी। दोनों कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। ऑन ड्यूटी महिला कर्मचारी के कीटनाशक के सेवन करने को लेकर अस्पताल में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि महिला द्वारा कीटनाशक फिनायल पीने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed