फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Security arrangements will be deployed at bus stands and crowded areas, and the capacity of transformers will be increased.

Lalitpur News: बस स्टैंड, भीड़ वाले क्षेत्रों में लगेगी गार्डिंग, ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि

Thu, 30 Jul 2026 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements will be deployed at bus stands and crowded areas, and the capacity of transformers will be increased.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईटेंशन लाइनों के टूटने से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संभावित हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग ने बस स्टैंड, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, चौराहों व तिराहों पर गार्डिंग लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। वहीं पारेषण उपकेंद्र से 33 केवी की दो लाइनों का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। जबकि 104 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को भी स्वीकृति मिल चुकी है। जबकि अन्य ट्रांसफार्मरों व 11 केवी लाइन के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी भेजा गया है।


बिजली विभाग ने इस बार 2026-27 में बिजली ढांचा सुधारने के लिए अतिरिक्त प्लान तैयार कर प्रस्ताव पावर कारपोरेशन को भेजा है। इसके तहत रोंड़ा पारेषण केंद्र से शहर में स्थित गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन तक आई गल्ला मंडी-1 और गल्ला मंडी-2 के लिए 33 केवी की दो डॉग लाइनों को पैंथर लाइन में बदलने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं शहर में बस स्टैंड, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों से निकली हाईटेंशन 33 व 11 हजार केवी लाइनों के नीचे गार्डिंग लगाए जाने का प्रस्ताव भी तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया है। अभी तक पाली और बंगरिया सब स्टेशन को कल्यानपुरा 720 केवी पारेषण उपकेंद्र से 50 किलोमीटर लंबी एक ही 33 केवी लाइन से जोड़ा गया है। इसके चलते अब विभाग ने 2026-27 के अतिरिक्त बिजनेस प्लान में बंगरिया में बन रहे पारेषण उपकेंद्र से ही पाली और बंगरिया 33 केवी सब स्टेशन के लिए नई 33 केवी लाइन तैयार करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे इस 33 केवी लाइन की दूरी मात्र पांच किलोमीटर रह जाएगी और इससे 33 केवी लाइन फाल्ट भी कम हो सकेंगे और यदि फाल्ट आता भी है तो उसे कम समय में पेट्रोलिंग कर जोड़ा जा सकेगा। इसके साथ ही अतिरिक्त विजनेस प्लान में 55 छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन

---------
104 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की मिली स्वीकृति
बिजली विभाग से 2026-27 के बिजनेस प्लान में लगभग 104 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने को स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत दस व 16 केवीए से 25 केवीए क्षमता के 23, सौ से ढाई सौ केवीए क्षमता के दस, 25 से 63 केवीए क्षमता के 66 और 63 से सौ केवीए क्षमता के पांच ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। वहीं 63 केवीए के तीन, सौ केवीए के छह और 250 केवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर को भी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बिरधा, पाली व जाखलौन में हाईटेंशन लाइनों का होगा सुदृढ़ीकरण
2026-27 के बिजनेस प्लान के तहत भेजे गए प्रस्तावों में बिरधा, पाली और जाखलौन में 27 किलोमीटर क्षमता की ग्यारह हजार केवी लाइन के सुृदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन लाइनों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

-------
बिजनेस प्लान के तहत कई लाइनों व ट्रांसफार्मरों के प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजे गए हैं। अतिरिक्त बिजनेस में बंगरिया पारेषण उपकेंद्र से पाली व बंगरिया के लिए 33 केवी लाइन जोड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है। विभिन्न क्षमता के 104 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और दस नए ट्रांसफार्मरों को स्वीकृति मिल गई है। बिरधा, पाली व जाखलौन में 11 केवी लाइनों के सुदृढ़ीकरण को भी स्वीकृति मिल गई है।
-वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed