{"_id":"693f08c70a7e62629601d9b4","slug":"secretaries-protested-online-attendance-by-cycling-to-their-workplaces-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-147921-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ऑनलाइन हाजिरी का सचिवों ने साइकिल से कार्यस्थल पर पहुंच किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ऑनलाइन हाजिरी का सचिवों ने साइकिल से कार्यस्थल पर पहुंच किया विरोध
विज्ञापन
साइकिल से गोवंश आश्रयस्थल पर निरीक्षण कराने पहुंचे पंचायत सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी का अनोखे ढंग से विरोध किया है। उन्होंने सांकेतिक सत्याग्रह के तहत साइकिल चलाकर कार्यक्षेत्र में पहुंचने का निर्णय लिया है। इसका उदाहरण ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु कुशवाहा ने दिया।
ग्राम पंचायत गनगौरा में शनिवार को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण के लिए जिलास्तरीय टीम पहुंची। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी साइकिल से पहुंचे। एक ग्राम विकास अधिकारी के पास कई ग्राम पंचायतों का कार्यभार होता है। इसके साथ ही उन्हें विकास खंड कार्यालय और जिला मुख्यालय पर भी जाना होता है।
ऐसे में किसी एक ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन हाजिरी के आदेश को सचिव अव्यावहारिक बता रहे हैं। इसलिए उन्होंने इसके लिए अनोखा तरीका अपनाया है। निरीक्षण के दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डाॅ. सरस कुमार तिवारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ धीरज कुमार वर्मा, भूमि संरक्षण विभाग से अवर अभियंता राधेश्याम, प्राविधिक सहायक कृषि विभाग अंजुलिका सेन, विषय वस्तु विशेषज्ञ धीरज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।