{"_id":"635c014627c2da59a84dfbb876ce7527","slug":"second-place-in-state-health-services-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में दूसरा स्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में दूसरा स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में किए मूल्यांकन के अनुसार ललितपुर जनपद को प्रदेश में दूसरी श्रेणी पर रखा गया है। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों में ओपीडी में मरीजों के इलाज के लिए 04 श्रेणी पर रखा गया है। इसी तरह, भर्ती मरीजों के उपचार के लिए श्रेणी 06, पलंग के उपयोगिता को 21, पैथालॉजी जांच को 78, संस्थागत प्रसव को 08 श्रेणी पर रखा गया है, आशाओं की उपयोगिता 100 प्रतिशत आंकी गई है। जेएसवाई भुगतान,गंभीर प्रसव और बच्चों के टीकाकरण आदि के मूल्यांकन के आधार पर द्वितीय श्रेणी दी गई है। बजट के सापेक्ष व्यय करने में भी जिला दूसरे स्थान पर रहा है, जिसमें आरसीएचस फलैक्सीपूल
82.60 प्रतिशत, मिशन फलैक्सीपूल 54.20 प्रतिशत, आरआई 82.50 प्रतिशत, एनयूएचएम 41.50 प्रतिशत, राष्ट्रीय कार्यक्रम 58.20 प्रतिशत और निर्माण कार्य में सौ फीसदी प्रगति हासिल की गई है। जबकि, जनपद झांसी 30 वें और राजधानी लखनऊ 48 वें स्थान पर है। मालूम हो कि पिछले वर्ष किए गए कार्य मूल्यांकन में जनपद तृतीय स्थान पर रहा था।