{"_id":"696d3eb1c8cd6c1e1c07c39e","slug":"search-for-asd-voters-and-get-their-names-included-in-the-list-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-150080-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एएसडी मतदाताओं को खोजकर उनका नाम सूची में डलवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एएसडी मतदाताओं को खोजकर उनका नाम सूची में डलवाएं
विज्ञापन
एसआईआर अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया कई बूथों का निरीक्षण, दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। इस अभियान के तहत रविवार को भी विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने जिले के बूथों का निरीक्षण किया। डीएम ने एएसडी मतदाताओं को खोजकर उनका नाम मतदाता सूची में डलवाने की बात कही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने रविवार को मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष बूथ अभियान का जायजा लिया। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ व सुपरवाइजरों से मतदाताओं के फार्म संख्या 6,7 व 8 के संबंध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि छूटे हुए एएसडी मतदाताओं की मैपिंग कर उनके फार्म छह भरवाएं। जिलाधिकारी ने एएसडी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया हो तो वे अपने बूथ पर बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 भरें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अपर आयुक्त ने किया नगर के बूथों का निरीक्षण
अपर आयुक्त प्रशासन प्रियंका ने भी नगर के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीराम कांवेंट स्कूल रामनगर श्रीवर्णी जैन इंटर कालेज आदि का निरीक्षण किया। यहां मतदाता उत्साह पूर्वक फार्म संख्या 6, 7, व 8 भरते दिखाई दिए।