फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scored 83 learner license in camp

शिक्षार्थी शिविर में बनाए 83 लाईसेंस

Fri, 15 Jan 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Scored 83 learner license in camp
ललितपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग ने एक ओर जहां शिक्षार्थी लाइसेंस शिविर का आयोजन किया, वहीं दूसरी ओर मुख्य मार्गों से जन जागरूकता पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए शिक्षार्थी लाइसेंस शिविर में अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लाइसेंस बनवाने वालों में से सबसे अधिक संख्या कॉलेजों के छात्र /छात्राओं की रही। इस दौरान 83 अभ्यर्थियों ने प्रार्थना पत्र जमा किए, जिनसे 5,140 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की सड़क संकेतों से संबंधित लिखित परीक्षा ली गई, जिसके बाद शिक्षार्थी लाइसेंस के लिए सभी को पात्र पाया गया।
वहीं, बृहस्पतिवार को सायं चार बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सोमलता यादव के नेतृत्व में कचहरी चौराहा से सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च कचहरी चौराहे से तुवन मंदिर चौराहा, तहसील तिराहा, घंटाघर, सावरकर चौक से वापस घंटाघर तक निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल मार्च में सड़क सुरक्षा संबंधी नारों का उदघोष स्कूली बच्चे व मौजूद अन्य कर्मचारी लगाते चल रहे थे। मार्च के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी सामग्री का वितरण किया गया।


इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार, कोतवाल उदयभान सिंह यादव, यातायात निरीक्षक नीरज दीक्षित, यात्रीकर अधिकारी आरके त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, ट्रक यूनियन के गिरधारी यादव, बस यूनियन के अवधेश कौशिक, महेंद्र जैन, इरशाद मंसूरी, परिवहन विभाग के केके मिश्रा, केडी पांडेय, अविनाश, सुरेश राजे, वीरेंद्र शर्मा, कमलेश आदि मौजूद रहे।

शनिवार को खुला रहेगा कार्यालय
शनिवार 16 जनवरी को राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय खुला रहेगा। यह जानकारी एआरटीओ (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed