फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scooty driver dies due to car collision

Lalitpur News: कार की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

Sun, 21 Jul 2024 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Scooty driver dies due to car collision
ललितपुर। दोस्त को ललितपुर छोड़ने आ रहे युवक की स्कूटी को शनिवार सुबह खितंवास गांव के पास तेज रफ्तार भाग रही कार ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चालक की मौत हो गई। जबकि, दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ पुरानी टेरी निवासी इंद्रपाल (24) पुत्र कल्यान शनिवार सुबह अपने दोस्त आदर्श (25) पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी टीकमगढ़ को ललितपुर छोड़ने के लिए अपनी स्कूटी से आ रहा था। वह लोग खितवांस गांव के पास बस स्टैंड के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे इंद्रपाल और आदर्श घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने इंद्रपाल की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में इंद्रपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed