फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Science exhibition to be held at GGIC on 3rd February

Lalitpur News: 3 फरवरी को जीजीआईसी में आयोजित होगी विज्ञान प्रदर्शनी

Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Science exhibition to be held at GGIC on 3rd February

विज्ञापन
ललितपुर। छात्र-छात्राओें में विज्ञान की ललक जगाने और उसे बढ़ावा देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद के तत्वावधान में 3 फरवरी को जिला विज्ञान क्लब अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित होगी।




जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब राहुल जैन ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले को 5 हजार, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 3 हजार और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को 2 हजार रुपये का नकद इनाम, प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न दिया जाएगा। इसके साथ दो छात्र-छात्राओं को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इस जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में श्रेष्ठ 15 विज्ञान मॉडल मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed