फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   school disfunction

तीन-तीन मास्साब, फिर भी विद्यालय बंद

Thu, 18 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 18 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
school disfunction
सिलावन (ललितपुर)। विकासखंड महरौनी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टपरन सुकाड़ी के ताले बुधवार को नहीं खुले। इस कारण नौनिहाल विद्यालय के बाहर खेलकूद कर अपने-अपने घर वापस लौट गए। शिक्षकों की मनमर्जी के कारण नौनिहालों का भविष्य गर्त में जाना तय है।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाकर नई पीढ़ी को शिक्षित करने का अभियान पूरा  होता दिखाई नहीं रहा है। मिड-डे मील, मुफ्त किताबें, बस्ते, ड्रेस और छात्रवृत्ति पढ़ाई में रुचि पैदा करने के लिए बच्चों को मुहैया कराई जा रही हैं, लेकिन यह सारे प्रयास शिक्षकों की आरामतलबी के कारण बेमानी साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि विद्यालय का संचालन शिक्षकों की मनमर्जी से हो रहा है। इसकी बानगी प्राथमिक विद्यालय टपरन सु़काड़ी में बुधवार को देखने को मिली।
विज्ञापन


विद्यालय में तीन-तीन शिक्षकों की तैनाती होने के बाद भी दोपहर बारह बजे तक विद्यालय के ताले नहीं खुले। विद्यालय बंद देख नौनिहाल खेलकूद कर अपने-अपने घर की ओर चले गए। इसे लेकर अभिभावकों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन शिक्षकों में से एक की अस्थायी ड्यूटी ललितपुर में है, जबकि दो शिक्षकों की ड्यूटी उप्र बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई है।
- महेश तिवारी
 संकुल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed