फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   School children will see Chandrayaan on the surface of the moon today

Lalitpur News: स्कूल के बच्चे आज देखेंगे चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान

Wed, 23 Aug 2023 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
School children will see Chandrayaan on the surface of the moon today
- विद्यालयों में दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्कूली बच्चों में विज्ञान व खगोलीय विज्ञान का ज्ञान बढ़ाने के लिए बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले चंद्रयान-3 की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण जनपद के सभी परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम को देखने के लिए शिक्षक व स्कूली बच्चों के साथ साथ गांव के लोग शामिल होंगे।
सीधा प्रसारण दिखाने के लिए विद्यालयों में तैयारियां शुरू कर दी है। यह सीधा प्रसारण बुधवार की शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक दिखाया जाएगा। इसे इसरो की वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल के जरिये देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण स्कूलों में दिखाए जाने को लेकर जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत स्कूलों में लगी एलईडी टीवी या प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रसारण को देखने के लिए स्कूलों के बच्चों सहित गांव के अन्य लोग भी शामिल होगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि चंद्रयान-3 के सीधा प्रसारण दिखाने के लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed