फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scholarships will not be without foundation cards

आधार कार्ड के बगैर नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

Thu, 29 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Scholarships will not be without foundation cards
aadhar, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन कालेजों में अध्ययनरत कक्षा छह से बारह तक के छात्र/छात्राओं को अब बगैर आधार कार्ड के योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। केंद्र सरकार की पोषित छात्रवृत्ति आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में ही भेजी जाएगी। इसके मद्देनजर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाने का निर्णय लिया गया है।      
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक किए जा रहे हैं। इस परिधि में छात्र, छात्राओं को भी लिया जा रहा है। जिसे ध्यान में रखकर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 70 हजार छात्र, छात्राओं के आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिला स्तर पर इसके लिए एजेंसी नामित कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


 उधर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक अमरनाथ वर्मा ने डीआईओएस को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पोषित दो छात्रवृत्तियों को लाभार्थी के आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में ही वितरित किए जाने के निर्देश हैं। उन्होंने छात्र/छात्राओं की नामांकन पंजिका में आधार नामांकन संख्या का उल्लेख करने के निर्देश दिए हैं। इधर, आधार कार्ड एकीकृत जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली एवं विद्यार्थी आंकड़ा संकलन प्रपत्र भरने के लिहाज से महत्वपूर्ण हो गए हैं। जिसमें  छात्र/छात्राओं के आधार कार्ड की संख्या भरी जानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिले में अभी भी सैकड़ों छात्र,छात्राओं के आधार कार्ड किन्हीं कारणों से नहीं बन सके हैं, जिससे संकलन प्रपत्र भरने में कठिनाई हो रही है। खास बात यह है कि नामित एजेंसियों को शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, इसके बाद भी विद्यालयों में शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं। जिस वजह से छात्र, छात्राओं को संबंधित एजेंसियों के स्थल पर पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आरपी वर्मा ने सहायक लेखाकार हीरू गुप्ता को स्थिति का पता लगाने के लिए कहा है। यह भी कहा कि जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, वह चयनित कंपनी से आधार कार्ड बनवा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed