फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   scam in a name of land selling

जमीन बेचने के नाम पर धोखे से रूपये हड़पने में चार पर मुकदमा

Thu, 26 Nov 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
scam in a name of land selling
note.jpg - फोटो : note.jpg
ललितपुर। कोतवाली के अंतर्गत जमीन बेचने के नाम पर धोखे से एक व्यक्ति के लाखों रुपये हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम लागौन निवासी राजेश कुमार पुत्र प्रसन्न कुमार जैन ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ला सरायपुरा निवासी विनय कुमार पुत्र कोमलचंद पंसारी से उसका परिचय है। उसके चाचा की लड़की पुष्पा जैन पत्नी नरेश चंद्र जैन निवासी मंडी बामौरा मध्य प्रदेश का नई बस्ती गांधीनगर में एक प्लाट था, जिसे वह बेचना चाहती थी। 16 फरवरी 2020 को उसने पचास हजार रुपये विनय को मोहल्ला छत्रसालपुरा स्थित उसके मकान पर दे दिए। 7.50 लाख रुपये में प्लाट तय कर दिया और रजिस्ट्री होना तय हुआ। उसने रजिस्ट्री के लिए 58,500 रुपये के स्टांप निकलवा लिए। बैनामा कराकर पुष्पाबाई के बैंक खाते में जमा करा दिए, लेकिन पुष्पाबाई मंडी बामौरा से नहीं आई और रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जब पुुष्पाबाई के पुुत्र संजय को बताया तो उसने कहा कि मां के नाम ललितपुर में कोई प्लाट नहीं है। उसने जब रुपये वापस खाते में डलवाने की बात कही तो कुछ दिनों का आश्वासन दिया। इसके बाद 27 मई 2020 को रुपये मांगने गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विनय कुमार, जिनेंद्र कुमार पंसारी, पुष्पा एवं संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed