{"_id":"5d8143c08ebc3e017b4bef10","slug":"say-no-to-plastic-lalitpur-news-jhs1483052139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए: गिरीश चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए: गिरीश चंद्र
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण करते राज्यमंत्री आवास व शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लें: प्रभारी मंत्री
ललितपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री आवास और शहरी नियोजन/प्रभारी मंत्री जनपद गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार निर्धन एवं किसानों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कदापि नहीं करेंगे। अपने आसपास स्वच्छता को बनाए रखेंगे। अन्य लोगों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।
नेहरू महाविद्यालय में आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में उन्होंने कहा कि प्लास्टिक ऐसा पदार्थ है, जिसे नष्ट नहीं किया जा सकता। आग के संपर्क में आने पर प्लास्टिक से जहरीली गैसें निकलती हैं, जो हमारे वातावरण को दूषित करतीं हैं। प्लास्टिक के प्रयोग को हमारे द्वारा पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। आसपास के लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। प्रधानमंत्री का जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती भी है। प्रधानमंत्री के मन में बचपन से ही मानव सेवा का भाव रहा है। प्रधानमंत्री के बचपन से अब तक के लक्ष्य को स्वच्छता एवं सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने महाविद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि स्वच्छता अभियान में प्रत्येक नागरिक को सहयोग करना चाहिए। विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि हमारा भाव स्वच्छता को बनाए रखने का होना चाहिए। बुंदेलखंड बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि आज के दिन हमें पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं को संरक्षित रखने के लिए संकल्प लेना चाहिए। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हमें अपने आसपास के पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने एवं पॉलिथीन के प्रयोग को पूर्ण रुप से प्रतिबंधित करने का संकल्प लेना चाहिए। अंत में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अतिथियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, नेहरू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सेवा एवं स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण, समाज एवं जल को संरक्षित करने के संबंध में शपथ दिलाई। इससे पहले सुबह प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बुजुर्ग वार्ड, एनआरसी, जनरल वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। एक मरीज ने शिकायत की कि चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाइयां लिखी जाती हैं। प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि मरीजों को दवाएं चिकित्सालय में ही उपलब्ध कराएं। चिकित्सक द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह महिला चिकित्सालय गए, उन्होंने एक्सरे रूम, स्टाफ रूम से लेकर सर्जिकल वार्ड को देखा। इस दौरान उपचार हेतु पंजीकरण पर्चा पंक्ति में अधिक भीड़ होने के कारण मंत्री द्वारा चिकित्सा अधीक्षक महिला डॉ हरेंद्र सिंह चौहान को निर्देश दिए कि पंजीकरण कक्ष में और अधिक स्टाफ लगाएं। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं शौचालयों को साफ रखने के निर्देश।
विज्ञापन
रैली को रवाना किया
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत प्रभारी मंत्री ने प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प रैली एवं जागरूकता वैन को तुवन प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली तुवन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर घंटाघर चौराहे पर समाप्त हुई। रैली में मंत्री एवं जिलाधिकारी ने रैली के मार्ग में स्थित टी-स्टॉल, फल विक्रेताओं एवं राशन की दुकानों पर प्लास्टिक के गिलास, पॉलीथिन एवं प्लास्टिक से निर्मित अन्य सामग्री की जांच की एवं दुकानदारों से प्लास्टिक का प्रयोग कदापि नहीं करने का आग्रह किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, जिलाध्यक्ष भाजपा जगदीश सिंह लोधी, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह, चिकित्सा अधीक्षक पुरुष डॉ एसके बासवानी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।