फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Say goodbye happily that the king's son will become the path of salvation...

Lalitpur News: खुशी-खुशी कर दो विदा कि राजा बेटा मोक्षमार्गी बनेगा...

Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Say goodbye happily that the king's son will become the path of salvation...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। ब्रहृाचर्य का पालन कर जैनेश्वरी दीक्षा के लिए वैराग्य के पथ पर जा रहे यहां के गौरव ब्रह्मचारी रविंद्र सिंघई की श्री शांतिनाथ जिनालय में सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से बिनौली यात्रा व गोद भराई समारोह आयोजित किया गया।
जैन समाज के लोगों ने श्रद्धाभाव से बग्घी में दीक्षार्थी ब्रह्मचारी रविंद्र आत्मन, ब्रह्मचारी निहालचंद एवं ब्रह्मचारी जिनेश को विराजमान करा बैंडबाजा और दिव्यघोष की धुन पर जैन मंदिर से बिनौली यात्रा निकाली। यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए ललितपुर रोड स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय पहुंची। जैन धर्मावलंबियों ने यात्रा में सम्मिलित होकर जयकारे लगाए। जिनालय में दीक्षार्थी की गोद भराई की रस्म अदायगी शुरू हुई। जैन समाज के लोगों ने आत्मीयता के साथ सूखे मेवे और नारियल भेंटकर गोदभराई की। शोभायात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ोनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, दुष्यंत बड़ोनिया, जाहर सिंह, डॉ अखंड प्रताप सिंह, पं आशाराम तिवारी, कुलदीप खरे, पुष्पम राजा, सूर्य प्रताप सिंह, अभय दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


------------मुनि दीक्षा होने के बाद आचार्य देंगे इन्हें नया नाम
कई वर्षों से ब्रहृाचर्य का पालन कर रहे ब्रहृाचारी रविंद्र भैया, मध्यप्रदेश के रतलाम में आचार्य विशुद्ध सागर से ज्ञानेश्वरी दीक्षा प्राप्त कर जीवन को मुख्य मार्ग की ओर लगाएंगे। इनकी मुनि दीक्षा होने के बाद आचार्य द्वारा इन्हें नया नाम दिया जाएगा। इसके बाद वह घर, परिवार और सांसारिक मोह-माया के बंधन से मुक्त हो आचार्य के चरणों में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------हल्दी एवं मेहंदी रस्म निभाई गई
रविंद्र भैया के संयम पथ पर जाने के पूर्व सकल समाज ने हल्दी एवं मेहंदी रस्म निभाई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगीतकार एवं गायक शुभम बजाज एंड पार्टी ने भजनों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि संजय पांडेय भारत ने किया और सभी का आभार अभिषेक सिंघई ने व्यक्त किया।

----------
बालाबेहट जैन मंदिर प्रांगण में विधान संपन्न
बालाबेहट। तीर्थ क्षेत्र भगवान सांवलिया पारसनाथ मंदिर में रविवार को भगवान का पूजन-अर्चन जैन समाज के श्रद्धालुओं ने किया। महामंत्री अभिषेक जैन व संजय जैन ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान भगवान श्री पारसनाथ जी की प्रतिमा आस्था का केंद्र है। भगवान को विमान में बिठाकर नगर भ्रमण किया गया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह का जैन समाज ने श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed