फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   save from corona

त्योहार में कोरोना से करें बचाव

Sat, 14 Nov 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
save from corona
कोर कमेटी की बैठक करते अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने दीवाली त्योहार पर लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भीड़ में अनावश्यक रूप से जाने से बचाव करें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने लोगों से अपील करते हुए संदेश दिया कि दीपावली का पर्व हम सबके लिए महत्वपूर्ण पर्व है, लेकिन कोविड के संक्रमण के चलते पर्व पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ। ऐसे में शासन की गाइडलाइन का पालन करें। नियमित रूप से हाथ साफ करते रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें। आगजनी जैसी घटनाओं से भी सावधान रहें। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मास्क न लगाने वाले 753 चालकों के चालान किए गए। जिसमें दो लाख 42 हजार का जुर्माना वसूला गया। कोविड अस्पतालों में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस, भोजन, पेयजल व दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त रखें, साथ ही मरीजों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक तैयारियां भी दुरुस्त रखें।
विज्ञापन

बैठक मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश दुबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. अमित चतुर्वेदी, मनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, डॉ. हुसैन खान, डॉ. डीसी दोहरे, डॉ. जेएस बक्शी, डॉ. राजेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed