फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Savari vahan stop

सवारी वाहन रहे बंद

Sun, 22 Mar 2020 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Savari vahan stop
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से रोकने को लगाए गए जनता कर्फ्यू को लेकर सभी लोग गंभीर नजर आए। इसका असर शहर स्थित बस स्टैंड पर बसों का संचालन बंद होने पर देखने को मिला। वहीं, शहर की सड़कों पर टैक्सी नदारद रहीं। इससे शहर में कहीं भी लोग नजर नहीं आए। नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। इससे बचने का एक मात्र तरीका बचाव है, जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, जिसका शहर में सभी ने सहयोग किया है। बस संचालकों ने बसों का संचालन नहीं किया है। रोडवेज ने भी बसों का संचालन बंद रखा। गंभीर आपदा को देखते हुए सभी सवारी वाहन चालकों ने सहयोग किया। रविवार को शहर में टैक्सी चालकों ने भी संचालन बंद कर जनता कर्फ्यू का सहयोग किया। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर को आने वाली टैक्सी नजर नहीं आईं। शहर में टैक्सी और बसों के संचालन बंद होने से भीड़ कहीं नजर नहीं आई। बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, बाहर से आने वाले कुछ लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में परेशानी हुई। वहीं, शहरवासियों की टैक्सी बंद होने से आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। शहर में बाजार बंद होने से जनता कर्फ्यू का असर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed