फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   satsang

सत्संग के बिना जीवन अधूरा

Thu, 24 Sep 2015 01:43 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 24 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
satsang
सैदपुर (ललितपुर)। कस्बा मड़ावरा में गणेश महोत्सव के दौरान मानस प्रवचन चल रहे हैं। ग्वालियर से आए राकेश रामायणी ने कहा कि बिना सत्संग के भगवान की कथा सुनने को नहीं मिलती और कथा सुने बिना मन का मोह दूर नहीं होता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जब तक मानव मोह से जुड़ा रहता है, तब तक भगवान की कृपा नहीं होती। मानव सत्संग के बिना अधूरा होता है। सत्संग से व्यक्ति को पांच चीजें मिलती हैं, जिसमें मति या बुद्धि, कीर्ति, गति, पैसा भलाई आदि देखने को मिलती है। वहीं, माता योगेश्वरी ने कहा की जैसे  मछली जल में स्वतंत्र घूमती रहती है, उसी प्रकार भगवान का भक्त भी स्वत्रंत होकर घूमता है।   
विज्ञापन




देवा क्लब एवं युवा शक्ति क्लब द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालु आकर धर्मलाभ ले रहे हैं। कथा में संदीप शास्त्री, सीताराम , टीनू व कैलाश नारायण शुक्ला मानस प्रवचनों में संगीत के माध्यम कार्यक्रम को रोचक बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में देवा क्लब के प्रबंधक राकेश कुमार सोनी, ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी, लक्ष्मी राय, मनोज सोनी, बृजेंद्र नामदेव, संतोष सोनी, हरी सिंह गौर, ज्वाले कसगर, डा. मगनलाल, सोनू सोनी, दीपक सोनी, कमलेश नामदेव, मोनू सोनी, रामकिशन साहू, गौरव, प्रियंक, राजू एवं मीडिया प्रभारी प्रकाश राय आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed