फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sardar Vallabhbhai Patel played an important role in building a united India: Jamuna Kushwaha

अखंड भारत निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का रहा अहम योगदान : जमुना कुशवाहा

Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel played an important role in building a united India: Jamuna Kushwaha
उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति ने बताई 150वीं जयंती की रूपरेखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल का अखंड भारत निर्माण कराने में अहम योगदान रहा है। यह बात उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जमुना कुशवाहा ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी 150वीं जयंती पर 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। उनकी जयंती पर तुवन मंदिर से रन फॉर यूनिटी के तहत सरदार पटेल के मूर्ति स्थल घंटाघर से दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिले के 1063 बूथ स्तर पर सरदार पटेल की तस्वीर रखकर पुुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। स्थानीय लोगों में माहौल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री ईवेंट गतिविधियां, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नशामुक्त भारत की शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, स्वदेशी संकल्प भी दिलवाए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से महापुरुषों को सम्मान दिया है। पूर्व की सरकारें इन महापुरुषों को भुला चुकी थीं। इस अवसर पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिलाध्यक्ष हरीश्चंद्र रावत, प्रदीप चौबे, देवेंद्र गुरु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed