{"_id":"63f65deef82c085d680d837d","slug":"sarased-by-election-four-candidates-withdraw-their-names-lalitpur-news-c-11-1-43389-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारसेड़ उपचुनाव : चार उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारसेड़ उपचुनाव : चार उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम
Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
भगवानदास और मीना के मध्य होगा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सारसेड़ में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत चुनगी में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हो रहे उपचुनाव में बुधवार को नाम वापसी के दौरान ग्राम प्रधान पद के चार उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद अब मीना और भगवानदास में सीधा मुकाबला होगा। जबकि चुनगी में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मात्र एक उम्मीदवार के नामांकन करने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
ग्राम प्रधान सारसेड़ अरविंद कुमार का आकस्मिक निधन होने पर पद रिक्त होने से उपचुनाव हो रहा है। इसमें दिवंगत प्रधान अरविंद की पत्नी मीरा देवी, देवेंद्र यादव पुत्र फूल सिंह, प्रमीता पत्नी देवेंद्र यादव, पप्पू सेन पुत्र बृजमोहन, भगवान दास राजपूत पुत्र ग्यासी, कांशीराम राजपूत पुत्र पंचे ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नाम वापसी के दिन बुधवार को देवेंद्र, प्रमीता, पप्पू और काशीराम ने अपने नामांकन फार्म वापस ले लिए। अब चुनाव मैदान में मीरा देवी यादव और भगवान दास राजपूत में सीधा मुकाबला होगा। जिसके लिए दो मार्च को मतदान होगा। वहीं ग्राम पंचायत चुनगी के वार्ड संख्या छह के लिए मात्र आनंद सिंह पुत्र शिवराज सिंह ठाकुर का नामांकन दाखिल किया। जिसका निर्विरोध चुना जाना तय है। नाम वापसी के दौरान विकास खंड कार्यालय पर भारी भीड़ मौजूद रही।