फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sant pungav sudhasager invited for stay in lalitpur

मुनि पुंगव सुधासागर के जनपद में प्रवास के लिए जैन समाज ने सौपा श्रीफल

Sat, 27 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
sant pungav sudhasager invited for stay in lalitpur
राय कृषि बीज भण्डार पर जांच करते कृषि अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के ललितपुर प्रवास के लिए जैन समाज ने चांदखेड़ी राजस्थान में पहुंचकर श्रीफल अर्पित किया। जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, निर्माण समिति प्रमुख शीलचंद, मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन थनवारा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रबंध समिति के जिनेंद्र जैन ने ललितपुर में निर्माणाधीन क्षेत्रपाल मंदिर की प्रगति से अवगत कराया। इस मौके पर मुनि सुधासागर महाराज, मुनि प्रसाद सागर महाराज, मुनि शैलसागर महाराज, मुनि महासागर महाराज, मुनि पुराण सागर महराज, क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज, क्षुल्लक धैर्यसागर महाराज ने सभी को आशीष प्रदान किया। अनिल जैन ने कहा ललितपुर नगर में मुनिश्री के प्रवास को लेकर उत्साह का महौल है।
विज्ञापन

गौरतलव रहे मुनि सुधासागर महाराज की प्रेरणा से अतिशय जैन तीर्थक्षेत्र अनेक तीर्थो पर निर्माण में स्थानीय कार्यकर्ताओं को कार्य को गति मिली है। प्रतिनिधिमंडल ने इसके पूर्व प्रात:काल मुनिपुंगव सुधासागर महाराज एवं संघस्थ मुनियों की संगीतमय पूजन आरती की। भौंयरे में विराजमान प्रभुु आदिनाथ की अभिषेक शांतिधारा की मांगलिक क्रियाएं कराई। धर्मसभा में मुनिश्री के सानिध्य में जनपद की जैन संस्कृति को दर्शाते विशेष आवरण कवर का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed