फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sant namdev jayanti celebration

संत नामदेव महाराज की जयंती पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

Sat, 04 Dec 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
sant namdev jayanti celebration
कैप्सन - नामदेव जयंती पर निकलती शोभायात्रा - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। भगवान बिठ्ठल के उपासक संत नामदेव महाराज की गुरुवार को नगर में नामदेव समाज के तत्वावधान में जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसकी जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

अजंनी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सुबह धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद गाजे-बाजे के मध्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर में जगह-जगह आरती उतार कर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार युवा धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे। उसके पीछे संगीत की मुधर धुनों पर युवा नृत्य करते चल रहे थे। इसके बाद हाथ ठेलों पर संत नामदेव के विभिन्न आकर्षक चित्र शोभायमान हो रहे थे। शोभायात्रा अंजनी नगर, बडा बाजार, सरफयाना, पेट्रोल पंप तिराहा, बस स्टैंड होते हुए वापस अंजनी मंदिर पहुंची। जहां विधि विधान से धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने संत नामदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकता एवं भाईचारे पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed