फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sanskrit is necessary for the establishment of rituals: Dr Shastri

संस्कारों की स्थापना के लिए संस्कृत जरूरी : डॉ शास्त्री

Wed, 06 Aug 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit is necessary for the establishment of rituals: Dr Shastri
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में उप्र संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा अन्वेषण प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रिंस, गीत में मोहनी और वाचन में वर्षा अव्वल रहीं। विजेताओं को प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश शास्त्री ने मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत राष्ट्रीय भावात्मक एकता का प्रतीक है, इसमें राष्ट्रीय एकता के सूत्र सन्निहित हैं। इस भाषा में ज्ञान का अथाह भंडार है, जिस पर अनवरत शोध की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि श्रेष्ठ संस्कारों की स्थापना के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन अवश्य करें, क्योंकि संस्कृत भाषा श्रेष्ठ विचारों की शक्ति प्रदान करती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक डाॅ. दीपक पाठक ने कहा कि संस्कृत भाषा एवं साहित्य भारतीय संस्कृति का मूल आधार रही है। संस्कृत संस्कार युक्त भाषा है, जिसे अपनाकर हम विश्व का कल्याण कर सकते हैं। निर्णायक मंडल की सदस्य डाॅ. प्रीति सिरौटिया ने कहा कि संस्कृत भारत की प्राण भूत भाषा है, यह भारतीय धर्म संस्कृति का अक्षय भंडार है। मानव का कल्याण एवं राष्ट्र की उन्नति संस्कृत के अध्ययन से ही संभव है। निर्णायक मंडल के सदस्य हिमांश धर द्विवेदी ने कहा कि संस्कृत भाषा जन कल्याणकारी है, देववाणी होने के कारण इस भाषा पर सबका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की सदस्य सोनाली संज्ञा ने कहा कि संस्कृत भाषा राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान है। युवा वर्ग में संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए संस्कृत का अध्ययन आवश्यक है। इस अवसर पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रिंस प्रथम, रौनक द्वितीय व आनंद तृतीय, गीत प्रतियोगिता में मोहनी प्रथम, असीम कुरैशी द्वितीय व सिमरन तृतीय रहीं। वाचन प्रतियोगिता में वर्षा निरंजन प्रथम, सोनम ठाकुर द्वितीय व आरती कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रो. आशा साहू, प्रो. अनिल सूर्यवंशी, डाॅ. सुभाष जैन, डाॅ. रामकुमार रिछारिया, डाॅ. शैलेंद्र सिंह चैहान, डाॅ. विनीत अग्निहोत्री, डाॅ. जगवीर सिंह, डाॅ. सूबेदार यादव, डाॅ. अरिमर्दन सिंह, डाॅ. रिचाराज सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. दीपक पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed