{"_id":"65ca87f33422160e5a05b7da","slug":"sanjay-vishal-and-arjun-stood-first-in-the-boys-category-and-rakhi-and-tanya-stood-first-in-the-girls-category-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110264-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बालक वर्ग में संजय, विशाल व अर्जुन और बालिका में राखी, तान्या रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बालक वर्ग में संजय, विशाल व अर्जुन और बालिका में राखी, तान्या रहीं अव्वल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर-पाली। ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत पाली तहसील स्तरीय अंडर-18 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेताओं को एसडीएम मनीष कुमार ने पुरस्कृत किया।
खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्धाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर विजयी खिलाड़ियों को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। निर्णायक जनार्दन शुक्ला, मनोज विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, दिव्या रिछारिया, सुनील कुमार राजपूत, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र यादव सिंह, आनंद रिछारिया, नितेश कुमार राज, आरिफ, रविंद्र कुमार, अजरुद्दीन, अंकुर सहरावत रहे। इस मौके पर नगर पंचायत सदस्य विराट पंत, रानू दुबे, अंकुर सहरावत, मनोज कुमार कुशवाहा, लक्ष्मण, जय नारायण दुबे, विकास, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
ये रहे प्रतियोगिताओं के विजेता
दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर बालिका वर्ग में राखी, समीक्षा व निकिता, बालक वर्ग में संजय, अर्जुन व अमर सिंह, 200 मीटर बालिका वर्ग में तान्या, रिंकी व राखी, बालक वर्ग में विशाल, लोकेश व अर्जुन, 400 मीटर बालिका वर्ग में तान्या, निराशा व निकिता, बालक वर्ग में अर्जुन, ध्रुव व विशाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में तान्या, राखी व समीक्षा, बालक वर्ग में संजय, अर्जुन व लोकेश गौतम, शाॅटपुट थ्रो बालिका वर्ग में रश्मि, गीता व समीक्षा, बालक वर्ग में लोकेश, अमर सिंह व अक्षय कुशवाहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कबड्डी बालक वर्ग में जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट को पराजित किया। बालिका वर्ग में पाली की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा को पराजित किया। खो-खो बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा को पराजित किया। बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट की टीम ने जिला परिषद इंंटर काॅलेज पाली को हराया। इधर, वालीबॉल बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा की टीम को पराजित किया।