फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sanitation sidelined

विद्यालय की कक्षाओं में गंदगी का अंबार, स्वच्छता दरकिनार

Tue, 31 Jan 2017 12:53 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 31 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
sanitation sidelined
विद्यालय की कक्षाओं में गंदगी का अंबार, स्वच्छता दरकिनार - फोटो : Amar Ujala
मडावरा (ललितपुर)। तहसील के महरौनी ब्लाक क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल सिमरिया में मानकों को ताक पर रखकर शिक्षण कार्य हो रहा है। वहां प्राइवेट  शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। विद्यालय के कक्षों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वच्छता को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन

    उल्लेखनीय हैं कि राजकीय हाईस्कूल सिमरिया मडावरा तहसील मुख्यालय से लगभग पन्द्रह किमी की दूरी पर है। विद्यालय में कुल दो शिक्षक सरकारी तैनात हैं। इनमें मनोज कुमार मौर्या प्रधानाचार्य तथा उमेश त्रिपाठी हैं। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन द्वारा चार प्राइवेट  शिक्षकों को रखकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। इस विद्यालय में भौंटा, सिमरिया, देवरान सहित आसपास के लगभग आधा दर्जन गांवों के छात्र-छात्रायें अध्ययन करने को आते हैं। ग्राम भौंटा के बीरबल एवं धांधूराजा ने बताया कि विद्यालय में चार प्राइवेट शिक्षक बच्चों को पढ़ाने आते हैं। विद्यालय में जुलाई में 6 माह का शुल्क प्रवेश शुल्क सहित 1020 रुपये बच्चों से लिया जाता है। इसके बाद अगले 6 माह में फिर 870 रुपये लिए जाते हैं। विद्यालय  में गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन

=======================
इनका कहना है
मामले की जांच कराई जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डा आरपी वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर

इनका कहना है
पीटीए के तहत शिक्षकों को शैक्षिक कार्य के लिए रखा गया है। कक्षाएं चलाने के लिए अभिभावकों से सहयोग लिया जाता है, लेकिन छात्रों से अतिरिक्त फीस नहीं ली जाती है। मनोज कुमार  प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed