फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sand and ballast being sold without fear

बेखौफ बेची जा रही बालू और गिट्टी

Thu, 28 Nov 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sand and ballast being sold without fear
ललितपुर। शहर में चल रहे अवैध बालू व गिट्टी के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कारोबारी बिना पंजीयन कराए ही कारोबार को खुलेआम संचालित कर रहे हैं। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। यह आसपास के लोगों व यातायात में भी बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में चल रहे बालू और गिट्टी के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तत्कालीन डीएम मानवेंद्र सिंह ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इससे कुछ दिनों के लिए अंकु्श लग गया था, लेकिन अब फिर से अवैध कारोबार करने वाले सक्रिय हो गए हैं। आलम यह है कि शहर में तीन दर्जन से अधिक अवैध बालू और गिट्टी कारोबारी खुलेआम कारोबार कर रहे हैं। यह शहर में सड़क किनारे व विभिन्न मोहल्लों में दीवारों की आड़ में चलाई जा रही हैं। जिनमें कई स्थानों पर सड़क किनारे संचालित होने से यातयात व्यवस्था बिगड़ रही है। सड़क किनारे टाल खुलने से बालू और गिट्टी ट्रैक्टर में लोड होने से यह ट्रैक्टर सड़क पर खड़े हो रहे हैं, जिससे वाहनों को ओवरटेक करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्लों में बालू और गिट्टी लोडिंग और अनलोडिंग होने से धूल उड़ती है, जो मकानों में जाती है। इससे बीमारी होने का खतरा बना रहता है। विभिन्न मोहल्लों में बालू और गिट्टी से लदे भारी वाहनों के प्रवेश से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति शहर में बाईपास रोड, कैलगुवां तिराहा, नेेहरु महाविद्यालय के पीछे, गोविंद सागर बांध मार्ग के पास, जुगपुरा में लगभग छह से अधिक बालू और गिट्टी के टाल चल रहे हैं। इसी तरह औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के सामने, बुढ़वार मार्ग पर नहर के पास, सिविल लाइन, बस स्टैंड के पीछे, पिसनारी, राजघाट रोड पर, नेहरुनगर, ब्याना नाला के पास, नवीन गल्ला मंडी के समाने, मसौरा बैरियर के पास, सिद्दन मंदिर के समाने बालू व गिट्टी का कारोबार चल रहा है। इससे आम लोगों केे धूल खाकर परेशान होना पड़ रहा है। विभाग को राजस्व की हानि हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इसे अनेदखा कर रहे हैं।
शहर में चल रही बालू और गिट्टी के कारोबारियों का सर्वे कराकर नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद आरसी काटी जाएगी और उनसे रिकवरी की जाएगी।
- नवीन कुमार दास, क्षेत्रीय खनिज अधिकारी/जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed