फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sampoorna samadhan diwas

पीड़ित की समस्या का हो हर संभव हो समाधान: ए दिनेश

Wed, 16 Sep 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
sampoorna samadhan diwas
कैप्सन - सम्पर्ण समाधान दिवस में समस्याए सुनतें डीएम एवं अन्य अधिकारी 2= तहसील परिसर में कोरोना की - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण छह माह बाद संपूर्ण समाधान दिवस कोविड सुरक्षा के मध्य मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें मात्र 48 शिकायती पत्र आए। जिसमें चार का मौके पर ही निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

नव आगंतुक जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार की अध्यक्षता में निर्धारित समय पर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अपनी शिकायतें एवं समस्याएं लेकर बड़ी आशा से आता है। ऐसी हालत में हम सब का फर्ज है कि उसकी समस्या का स्थाई समाधान करे और जो भी हकीकत है उससे उसे अवगत कराए। जिससे वह बार बार चक्कर न लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर कुल 48 शिकायती पत्र आए जिसमें चार का मौके पर निस्तारण हुआ। इसमें राजस्व के 11, पुलिस 13, विकास विभाग 1, पूर्ति 5 तथा अन्य विभागों के 18 शिकायती पत्र आए। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग, मुख्य विकास अधिकारी अनिल पांडेय, सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह, एडीएम अनिल मिश्र, एसडीएम अनिल कुमार, सीओ देवेन्द्र सिंह, तहसीलदार सौरछभ पांडेय मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के चलते कई नेता बिना प्रार्थना पत्र दिए हुए रफूचक्कर
तालबेहट। पंचायत चुनाव के चलते भोले भाले ग्रामीणों को लेकर अपनी राजनीति चमकाने वाले कुछ नेताओं ने जब पहली बार देखा कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देने वालों की कोरोना जॉच कराई जा रही है तो उनकी नेता गिरी का भूत समाप्त हो गया और बाद में आने की बात कह कर नदारत हो गए। बताते चले कि कुछ नेता इस समय किसानों की समस्याओं को लेकर हर बार अपनी राजनीति चमकाने का मौका नहीं छोडतें है। परन्तु इस बार प्रशासन का दाब उनके लिए उल्टा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed