{"_id":"65186c946369f1a33d019d64","slug":"sample-of-water-taken-from-40-hand-pumps-in-village-bunt-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-4217-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्राम बंट में 40 हैंडपंपों के पानी का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्राम बंट में 40 हैंडपंपों के पानी का लिया नमूना
Sun, 01 Oct 2023 12:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
विभागीय टीम ने गांव में डाला डेरा
नमूनों को सील कर जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम बंट में भले ही पिछले तीन दिन से डायरिया का कोई नया केस न आया हो, लेकिन डीएम ने सजगता बरतते हुए गांव के सभी हैंडपंपों के पानी का नमूना लेकर जांच कराने के आदेश दिए हैं। गांव पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 40 हैंडपंपों के पानी का नमूना जांच के लिए भेजा है।
ग्राम बंट में डायरिया फैलने के बाद जिला प्रशासन सजग दिखाई दे रहा है। डायरिया की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तो मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद डीएम अक्षय त्रिपाठी ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए वहां पर मुख्य विकास अधिकारी को भेजा। साथ ही लगातार पर गांव पर नजर रख रहे हैं। शनिवार कोे डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देशराज को निर्देश दिए कि वह ग्राम बंट में संचालित होने वाले सभी हैंडपंपों के पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेंजे।
उन्होंने कहा है कि जिन हैंडपंपों का पानी दूषित मिलता है, उन हैंडपंपों पर क्रॉस का चिह्न लगवाकर उन्हें निष्प्रयोज्य करें। डीएम के निर्देश पर गांव के करीब 40 हैंडपंप के पानी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. देशराज ने बताया कि गांव में कोई भी नया मरीज नहीं निकला है।