{"_id":"570d57364f1c1b51124a6b69","slug":"samajwadi-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार लोगों को मिलेगी समाजवादी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार लोगों को मिलेगी समाजवादी पेंशन
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्य मंत्री अख्ािलेश्ा यादव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शासन ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए समाजवादी पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। नये लक्ष्य के मुताबिक इसका फायदा 30 हजार लोगों को मिलेगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन लेने व उनके भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले भर में 6,797 लाभार्थियों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य था, लेकिन इस वर्ष इसे बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है। डीएम डा. रुपेश कुमार ने नगर पालिका, तीनों नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और समस्त खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर बताया कि शासन ने वित्त वर्ष 2016-17 में जनपद के लिए समाजवादी पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों का लक्ष्य वर्गवार निर्धारित कर दिया है। चारों नगर निकाओं का कुल लक्ष्य छह हजार व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 24 हजार लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को आवेदकों के भौतिक सत्यापन के नियुक्त कर दें। सत्यापन के बाद आवेदकों की संपूर्ण जानकारी शासन के प्रारुप पर भरकर समाज कल्याण अधिकारी के पास प्रेषित कराई जाएगी, ताकि 30 जून तक आवेदकों की संपूर्ण जानकारी व डाटा वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके।
प्रतीक्षारत आवेदकों को मिलेगी प्राथमिकता
गत वर्ष 2015-16 में शासन में मात्र 6,797 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन इसके सापेक्ष बहुत अधिक लोगों ने आवेदन किए थे। संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदकों का भौतिक सत्यापन कराकर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में सूची भेज दी थी। लक्ष्य पूरा होने के बाद अतिरिक्त आवेदकों को प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया था। शासन ने यह आदेश दिए हैं कि प्रतीक्षारत सूची में शामिल आवेदकों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
यह है वर्गवार कुल लक्ष्य
समाजवादी पेंशन योजना गत वर्ष 2014-15 से शुरू हुई थी, इस दौरान जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों का कुल लाभार्थियों का लक्ष्य 42,369 था, जो वर्ष 2015-16 में घटाकर मात्र 6,797 लाभार्थियों का कर दिया गया था।लेकिन, इस वर्ष शासन ने योजना में लाभार्थियों के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी कर दी है। वित्त वर्ष 2016-17 का जनपद का कुल लक्ष्य 30,000 कर दिया गया है, जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 4,500 लाभार्थियों, अनुसूचित जनजाति/जनजाति वर्ग के लिए नौ हजार व अन्य पिछड़ा व सामान्य वर्ग के लिए 16,500 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यह है नगर पालिका का लक्ष्य
राष्ट्रीय जनगणना- 2011 के अनुसार नगर पालिका परिषद ललितपुर के 26 वार्डों की कुल जनसंख्या 1.33 लाख है, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की 17,595 जनसंख्या के सापेक्ष 1,162 लाभार्थियों का लक्ष्य, अल्पसंख्यक वर्ग की 6,665 जनसंख्या के सापेक्ष 683 का लक्ष्य, अन्य पिछड़ा व सामान्य वर्ग की 1.09 लाख जनसंख्या के सापेक्ष 2,582 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
तालबेहट का लक्ष्य
नगर पंचायत तालबेहट के समस्त 13 वार्डों की कुल जनसंख्या 16.8 हजार है। इसमें अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग की 4,026 जनसंख्या के सापेक्ष 266 लाभार्थियों का लक्ष्य, अल्पसंख्यक वर्ग की 844 जनसंख्या के सापेक्ष 87 का लक्ष्य और अन्य पिछड़ा व सामान्य वर्ग की 12 हजार जनसंख्या के सापेक्ष 284 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पाली का लक्ष्य
नगर पंचायत पाली के 10 वार्डों की कुल जनसंख्या 9,267 है, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की 1,922 जनसंख्या के सापेक्ष 127 लाभार्थियों का लक्ष्य, अल्पसंख्यक वर्ग की 463 जनसंख्या के सापेक्ष 48 का लक्ष्य और अन्य पिछड़ा व सामान्य वर्ग की 6,882 जनसंख्या के सापेक्ष 163 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
महरौनी का लक्ष्य
नगर पंचायत महरौनी के 10 वार्डों की कुल जनसंख्या 15,924 है, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की 3,703 जनसंख्या के सापेक्ष 245 लाभार्थियों का लक्ष्य, अल्पसंख्यक वर्ग की 796 जनसंख्या के सापेक्ष 82 का लक्ष्य और अन्य पिछड़ा व सामान्य वर्ग की 11,425 जनसंख्या के सापेक्ष 271 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ब्लाक का लक्ष्य
जिले के सभी छह ब्लाकों में अल्पसंख्यक वर्ग के कुल 3,600 लाभार्थियों का लक्ष्य, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए कुल 7,200 का लक्ष्य, अन्य पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के लिए कुल 13,200 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अधिशासी अधिकारी ने बैठक की
ललितपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने मंगलवार को सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शासन से नगर पालिका को मिले लक्ष्य के बारे में जानकारी दी और आवेदकों के भौतिक सत्यापन व योजना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही रूपरेखा तैयार की। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द प्रत्येक वार्डों के काम के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिएं जाएंगे। जनसंख्या के आधार पर अलग-अलग बार्डवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, कर अधीक्षक हेमंत सिंह, सहायक कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, हबीब खां, प्रदीप सिंह सौरियाल, रामसेवक वाल्मीकि उपस्थित रहे।