फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party protest

गांवों में जाकर सरकार की नाकामियां बताईं

Tue, 30 Jun 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party protest
साइकिल रैली निकालते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों, अराजकता और किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव - गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साइकिल यात्रा निकाली और प्रदेश सरकार की नाकामियां बताईं।
विज्ञापन

सपा नेता शेर सिंह तोमर के नेतृत्व में मड़ावरा समेत विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकाली। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है। सरकारी दफ्तरों में सुविधा शुल्क के बगैर कोई काम नहीं हो रहा है। फसल बीमा, गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान समेत किसानों की समस्याओं का निराकरण करने, अराजकता रोकने तथा शांति बहाली में प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम है। युवा नेता सरफराज खान ने कहा कि कानपुर की बालसुधार गृह में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अमानवीय कृत्य के दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो निंदनीय है। इस दौरान पुष्पेंद्र यादव, वाहिद खान फैजल, शीलचंद अहिरवार, खूबचंद सेन, प्रकाश पाल, सोबरन सिंह लोधी, राकेश यादव दाऊ, अंकित रजक, राजेंद्र यादव सकरा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed