फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party cycle rally

‘सभी वर्गों की है सपा सरकार’

Wed, 11 May 2016 02:29 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 11 May 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party cycle rally
पाली‌ट‌िक्‍स - फोटो : amar ujala
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही जनसंदेश साइकिल यात्रा के अंतिम दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों की सरकार है।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी के नेतृत्व में मुहल्ला नदीपुरा व चौबयाना में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन एवं सदर विधानसभा प्रत्याशी ज्योति सिंह लोधी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर लोगों को दी। कार्यकर्ताओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। जन हितैषी योजनाओं के संबंध में प्रकाशित बुकलेट व कलैंडर भी लोगों को बांटे गए। मुहल्लेवासियों की समस्याओं को सुना गया। रैली में लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, रमेश यादव, राव राजा परमार, विजय यादव, विजय जैन, मु.फईम, फारुख कुरैशी, नासिर अली, वार्ड पार्षद वाकिर अली उपस्थित रहे। दूसरी ओर ग्राम गुगरवारा, टीकरा तिवारी, रमेशरा, खिरिया जतारा आदि ग्रामों में जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निंरजन व महरौनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश खटीक के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। पार्टी नेता उत्तम सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान खिलान सिंह यादव, नेपाल सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दस दिवसीय साइकिल यात्रा का समापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देश पर एक से 10 मई तक जिले में जनसंदेश साइकिल यात्रा चलाई गई। मंगलवार को इसका समापन कर दिया गया। कंपनी बाग में समापन अवसर पर महरौनी व ललितपुर विधानसभाओं का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन की अध्यक्षता, प्रांतीय नेता उत्तम सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, ललितपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी ज्योति सिंह व महरौनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश खटीक की उपस्थिति में किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इस कड़ी धूप में जनसंदेश साइकिल यात्रा निकाल कर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया। दोनों विधानसभाओं की 48 न्याय पंचायतों के प्रभारियों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समाजवादी सरकार देश की एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने चुनाव के पूर्व किए सभी वायदे पूरे कर दिए हैं। किसानों, गरीबों, छात्रों सहित सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं सरकार चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी, गिरधारी यादव, महेंद्र सिंह यादव आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साइकिल यात्रा में सहयोग करने वाले सभी सेक्टर प्रभारियों व उपस्थित ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गुलाम मुहम्मद गामा, बालकृष्ण नायक, ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत, महेंद्र सिंह बुंदेला, मीडिया प्रभारी कुंदन पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed