फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Saira dance and Alha singing got lost in the glare of modernity

Lalitpur News: आधुनिकता की चकाचौंध में खो गया सैरा नृत्य और आल्हा गायन

Wed, 30 Jul 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Saira dance and Alha singing got lost in the glare of modernity
बिरधा (ललितपुर)। सावन माह में बुंदेलखंड की प्राचीन परंपराएं जैसे सैरा नृत्य, सावन गीत और आल्हा गायन धीरे-धीरे लुप्त हो रहे हैं। पहले मंदिर परिसर और चौराहों पर बुजुर्ग गाजे-बाजे के साथ सावन गीत गाकर सैरा नृत्य करते थे, जबकि घरों के बरामदों में बुजुर्ग और युवा आल्हा गायन करते थे। लेकिन, आज ये परंपराएं आधुनिकता की चकाचौंध में इतिहास में सिमटती जा रही हैं। अब न तो पेड़ों पर झूले नजर आते हैं और न ही महिलाएं सावन गीत गाती हैं। बच्चे, युवा और महिलाएं अब मोबाइल पर मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड का प्रमुख लोक नृत्य सैरा है। बुजुर्ग बताते हैं कि जब पांडव अज्ञातवास के दौरान जंगल में सहरिया (आदिवासी) समुदाय के संपर्क में आए, तब सहरिया लोगों ने उनके सम्मान में सैरा लोक नृत्य किया था। इस नृत्य में नर्तक-नर्तकियां वृत्ताकार घेरे में एक हाथ में डंडा और दूसरे में मयूर पंख लेकर कदमताल और डंडों की गड़गड़ाहट के साथ मयूर पंख को हवा में लहराते हुए विभिन्न मुद्राओं में नृत्य करते हैं। सावन माह शुरू होते ही अच्छी बारिश की कामना के साथ भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचलों में कृषक उत्साहपूर्वक सैरा नृत्य करते थे, जो श्रावण से जन्माष्टमी तक चलता था। लेकिन, यह परंपरा अब लगभग लुप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में पहले घरों के बरामदों में बुजुर्ग और युवा बैठकर आल्हा गायन करते थे, जिसमें महोबा के आल्हा-ऊदल की कहानियां होती थीं। जब कई दिनों तक लगातार बारिश होती थी, तब आल्हा गायन दिन-रात चलता था, जो लोगों को उनकी परंपराओं और पूर्वजों की कहानियों से जोड़ता था। आल्हा के माध्यम से बुंदेलखंड की पौराणिक कहानियां सीखने को मिलती थीं, लेकिन अब यह परंपरा केवल कुछ वृद्ध लोगों तक सिमट गई है। पहले सावन मास शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर के सामने आम के पेड़ों पर झूले डाल दिए जाते थे, जिन पर बच्चे झूलकर आनंद लेते थे। लेकिन, समय के साथ यह परंपरा भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-15

वर्तमान समय में सैरा लोक नृत्य विलुप्त होने के कगार पर है। नई पीढ़ी के युवक-युवतियां अपनी संस्कृति के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसे बचाने के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित करने की जरूरत है। हमने इस नृत्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया है।

- जितेंद्र कुमार, बुंदेली सम्राट लोक कला संस्था, बिरधा

फोटो-16

पहले सावन मास शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में हर चौराहे या मंदिर पर सैरा नृत्य किया जाता था, जिसमें लोग डंडा लेकर नृत्य करते थे। लेकिन, यह परंपरा अब पूरी तरह लुप्त हो रही है।

- दलू रजक, बुजुर्ग, बिरधा

फोटो-17

पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बरामदों में कई लोग एक साथ बैठकर आल्हा गायन करते थे। एक-दो लोग गाते और बाकी लोग सुनकर आनंद लेते थे। लेकिन, अब आल्हा गायन लगभग लुप्त हो चुका है। आल्हा की किताबों में बुंदेलखंड की परंपराएं और संस्कृति छिपी हैं।


- फूलचंद अहिरवार, पिपरिया डोंगरा

फोटो-18

पहले ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर के सामने पेड़ों पर झूले डाले जाते थे, जिन पर बच्चे झूलते थे। महिलाएं और बेटियां सावन गीत गाकर झूला झूलती थीं। लेकिन, अब यह परंपरा भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

- शिवदास कुशवाहा, बिरधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed