Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Saints on offense boiled Jain community

संत के अपमान पर उबला जैन समाज

Thu, 01 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Saints on offense boiled Jain community
Jain community, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। दिगंबर जैन समाज पंचायत के आह्वान पर बुधवार को नगर की सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने जैन संत के अपमान पर प्रदर्शन कर नगर के प्रमुख मार्गों पर वाहन रैली निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा, जिसमें उन्होंने राष्ट्रसंत जैन मुनि तरुणसागर महाराज पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


विगत दिनों संगीतकार और आम आदमी पार्टी के नेता विशाल ददलानी एवं तहसीम पूनावाला ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके संत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर समूचे देश में जानाक्रोश पनपा है। इसे लेकर तमाम संगठन के लोग बुधवार को इकट्ठा हुए। क्षेत्रपाल मंदिर से  दो पहिया वाहनों पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए वह तुवन मंदिर चौराहा से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां जैन पंचायत ने उपजिलाधिकारी रमेश चंद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भारत सभी धर्मों एवं पंथों के गुरुओं का सम्मान करता है ऐेसे में कतिपय धर्मविरोधी अराजकतत्व इसकी शांति को भंग करने की फिराक में रहते हैं। ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटना होगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, प्रदीप जैन सतरवांस, विहिप नेता रामगोपाल नामदेव, सुधांशु हुण्डैत, महेंद्र जैन मयूर, नरेंद्र कडंकी, सुरेश बडैरा, मनमोहन जडिया, अजय जैन, संभव सिंघई, पार्षद महेंद्र सिंघई, पार्षद अनुराग जैन शैलू, मोदी पंकज जैन, संतोष शर्मा उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर समाज के लोग रहे शामिल
अपनी सामाजिक समरसता के लिए मशहूर जनपद ने एक बार फिर मिसाल पेश की। जैन संत के खिलाफ टिप्पणी करने पर केवल जैन समाज ही नहीं बल्कि हर समाज, जाति के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। घंटाघर पर हुए पुतला दहन कार्यक्रम में भी हर जाति, धर्म के  लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 

संगीतकार विशाल डडलानी का पुतला जलाया
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में घंटाघर प्रांगण में सोशल मीडिया पर जैन मुनि संत तरुण सागर जी के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आरोपियों का पुतला दहन किया गया। मंडल ने जैन समाज के पूज्यनीय संत मुनि श्री तरुण सागर जी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा न होने पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने आंदोलन की धमकी दी है।


इस दौरान संयोजक सुमित अग्रवाल, अमित तिवारी, दीपक जैन, करीम पप्पू राईन, शहीद राईन, नसीम खान, प्रवीण जैन, पंकज जैन, अंशुल ताम्रकार, अभिषेक जैन, राकेश जैन, सुनील पटैरिया, सर्वेश जैन, मयंक जैन, सोहिब राईन, अनुराग जैन, बृजेश झां, डा.प्रबल सक्सेना, करीम खान, कैलाश, इब्राहिम, पंकज सेन समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed